नेपाल में मनोकामना मन्दिर एक महत्वपूर्ण देवीस्थान शक्तिपीठ है। कहा जाता कि यहां आने वाले भक्तों के मन कि कामना पूरी होती है। मनोकामना मंदिर के देवी को माता पार्वती की अवतार माना जाता है। अतः यह मंदिर, देवी भगवती को समर्पित है। मनोकामना मंदिर नाम नेपाल के प्रसिद्ध मंदिरों में आता है।
मनोकामना मंदिर दो मंजिला है और इस मंदिर को पारंपरिक नेपाली शिवालय शैली में बनाया गया है। मंदिर दर्शन श्रद्वालु लगभग तीन घंटे की पैदल यात्रा करके पहुचते थे। जो लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा थी। यही यात्रा केवल कार द्वारा केवल 10 मिनट में मंदिर तक पहुँच जाते हैं।
मनोकामना मंदिर के दर्शनार्थ हम 220823 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 106 किलोमीटर की दूरी तय कर देवीस्थान शक्तिपीठ पहुँचे।
मंदिर में मनोकामना देवी के दर्शन का सौभग्य मिला ।