पशुपतिनाथ मन्दिर :
नेपाल में काठमांडू के हृदय में स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर हिंदुओं का सबसे बड़ा शिव मंदिर है।
पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर स्वर्ण कलश युक्त तीन शिखाएं हैं। प्रांगण में विशाल नंदी सोने की भांति दीप्तिमान हैं। उनके जरा आगे एक और हू-ब-हू छोटे नंदी विराजमान हैं।
शिवलिंग कक्ष पशुपतिनाथ मंदिर के लम्बे-चौड़े आंगन के मध्य स्थित है। मंदिर के भीतर स्थापित शिवलिंग सामने चारों दिशाओं के चार दरवाजे हैं। मंदिर की दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उभरती हैं।
पशुपतिनाथ को छोटे-बड़े मंदिर समूहों का महा मंदिर कहा जा सकता है। पशुपति लिंग के उत्तरी मुख के सामने प्रांगण में शिव का विशाल त्रिशूल बना है। त्रिशूल पर डमरू और फरसा भी हैं। ऐसे दो त्रिशूल हैं- एक पीतल का और दूसरा लोहे का।
भोलेनाथ की कृपा से आज 210823 , सावन के 7 वां सोमबार(कुछ मान्यताओं के अनुसार) एंव नागपंचमी के शुभ अवसर पर श्री पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करने का सौभग्य मिला ।
अन्य :
बौद्धनाथ स्तूप :
बौद्धनाथ नेपाल में प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप तथा तीर्थस्थल है। ऐसा माना जाता है कि यह विश्व के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। स्तूप 36 मीटर ऊंचा है और कला का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। स्वयंभु के साथ, यह काठमांडू क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है।
बुद्धनाथ पंथ के अनुयायी होने के कारण इस स्थल का नाम बौद्धनाथ रखा गया जो कि अब बौद्ध धर्म का माना जाता है।
काठमाण्डू:
काठमांडू में हर प्रकार के यात्री के लिए कुछ न कुछ है – प्रकृति, रोमांच, वन्य जीवन, भोजन या कैसीनो में एक शाम या एक शांत, बौद्धनाथ स्तूप के चारों ओर आध्यात्मिक सैर , पहाड़ों के बीच एक सुंदर आनंद ।